A Collection of 15 Beautiful Good Friday Hindi songs | गुड फ्राइडे सांग

दोस्तों, 29 मार्च को पूरी दुनिया Good Friday मनायेगी। यह दिन हम सबों के लिए अत्यंत पवित्र है। इस दिन हमारे प्रभु येसु मसीह ने हमारी मुक्ति के लिए अपना लहू बहाया। जिस सजा के हम भागी थे, उसे उन्होंने अपने ऊपर ले लिया। उन्होंने हमारे लिए काँटो का मुकुट पहना, कोड़ों की मार खायी ।हम मनुष्य जो कांटो की चुभन बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।

जरा हमारे मसीह की कल्पना कीजिए, उनके तो हाथों को कीलों के द्वारा छेदा गया था। उन्होंने कितनी दर्दनाक मृत्यु प्राप्त की, इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आज के इस आधुनिक दौर मे हम ईश्वर से दूर होते जा रहे है। हमें उसके इस बलिदान को सदा याद रखना चाहिए।

किसी ने कहा है “जहाँ शब्द अपने भावों को प्रकट नहीं कर पाता, तब संगीत बोलता है। इसलिए इस Good Friday के अवसर पर मैं आपलोगों के लिए 15 गानों को प्रस्तुत कर रहा हूँ, जिसे आपको इस Good Friday पर अवश्य सुनने चहिए। 15 Good Friday Hindi songs

Hindi Easter Songs to Uplift Your Heart and Soul | हिंदी ईस्टर गीत

Easter में 2024 के ये गाने जरूर सुने | Hindi Christian Songs for Easter

1. Tu Chalta gaya | Lent Song | Good Friday Hindi Song | तू चलता गया

दुःखभोग के इस समय में प्रकाश प्रभाकर के द्वारा गाये गये इस गीत को आप सबों को अवश्य सुनना चाहिए। यह गीत आपके मन एवं शरीर को झकझोर कर रख देगा। येसु मसीह के कष्टों को आप अपने मन में महसूस करने लगेंगे। आप सभी इस गीत को पूरा सुने, और सुनने के बाद अपने मन मे आने वाले भावों को कमेंट बाॅक्स लिखकर हमें अवश्य बताएँ।

Tu Chalta Gaya | Lent Song | Good Friday Song | Jesus Song | Prakash Prabhakar | Latest Song

Hindi Easter Songs to Uplift Your Heart and Soul | हिंदी ईस्टर गीत

2. Khoon Ki Dhara | New Hindi Christian Songs | खून की धारा

तू चलता गया गाना सुनने के बाद आप Khoon Ki Dhara गीत को सुने। यह गीत 2023 में Gamit Worshipers के द्वारा गाया गया है। यह गीत भी मुझे काफी पसंद आया। अबतक मैं इसे कई बार सुन चुका हूँ। दुःखभोग के अवसर आपको इसे जरूर सुनना चाहिए। आशा करता हूँ आप सभी इसे भी पसंद करेंगे। और हाँ मुझे बताना ना भूलें, आपको यह गाना कैसा लगा।

खून की धारा बहती सुली से // Khun Ki Dhara // New Hindi Song // Kishor Vasava

3. Tera Lahoo Deta Hai Humko Shifa (तेरा लहू देता है हमको शिफा)

उम्मीद करता हूँ, आप सब मेरे इस पोस्ट में बने हुए हैं। दो गानों के बाद अब मैं आप लोगों के लिए तीसरा गाना लाया हूँ, जिसका नाम है तेरा लहू देता है हमको शिफा। शिफा का अर्थ होता है, रोगों से मुक्ति पाना। येसु का लहू हमें सभी रोगों से मुक्ति देता है। उसका लहू इतना महान है कि वह मुर्दो में भी जान फूँक देता है। जो कोई भी उस पर विश्वास करता है, वह अनंत जीवन पाता है। [hindi christian songs for good friday]

Tera lahoo deta hai humko shifa, (official video)#loveofchrist #jivandata #yeshukalahoo #anthonyraj​

4. Tera Lahu Bada Kimati hai (तेरा लहू बड़ा कीमती है)

इस गाने को रिलीज हुए 7 साल हो गये हैं। किंतु आज भी इसे सुनने पर यह नयापन का अहसास कराती है। YouTube पर इसे 18 Million बार देखा गया है। यह गीत हमें बताती है, कि येसु का लहू अत्यंत कीमती है, क्योंकि उस लहू के ताकत के द्वारा हमें सभी प्रकार के बीमारियों से और पापों से छुटकारा मिलता है। आज के दिन हमारे मसीह ने लहू बहाया था। इसलिए Good Friday में इस Hindi Good Friday Songs को आप सुन सकते हैं।

Tera Lahu Bada Kimti Hai Prabhu | Ankur Masih | Music Video | New Christian Song | New Masihi Geet

5. Rakh Tu Mujhe Krus Ke Pass | Good Friday Hindi Songs | गुड फ्राइडे गीत

क्लासिक गीत की श्रेणी में मुझे यह गीत अत्यंत पसंद है। यह हमारे कानों को सुकून देता है। इसमें मुख्य रूप से येसु के क्रूस के बारे में बताया गया है। आज के दिन इस गीत को आप सभी फिर से सुनें। इसके साथ ही आप मनन और चिंतन भी करें, कि हमारे जीवन में क्रूस का क्या महत्व है। क्या हम येसु को क्रूस ढोने में मदद करते हैं।

रख तू मुझे क्रूस के पास

6. Teri Qurbani Lyrics | Hindi Lent Song | तेरी कुर्बानी

मेरे प्रिय दोस्तों, अगर आप मुझे पढ़ रहें हैं, तो अब तक आपलोगों ने 5 गानों को सुन लिया होगा। (हालांकि कई तो पहले ही छोड़ कर चले गये होंगे, और कई बिना गानों को सुने यहाँ तक पहुँच गयें होगे 😀

खैर कोई बात नहीं)
आप लोगों ने पिछला गाना “रख तू मुझे क्रूस के पास” सुना था। अब कुछ नया सुनने की बारी है। तो आप लोगों के सामने प्रस्तुत है रांची की हमारी बहनों के द्वारा गाया गया एक शानदार गीत “तेरी कुर्बानी।” यह भी एक Lent Song है।
आप इस गीत को सुने और हाँ उनके YouTube Channel को भी Subscribe करना न भूले। हमारे जितने भी मसीही विश्वासी इस तरह के धार्मिक गीत बनाते हैं। वे भी प्रभु के संदेश को फैलाने का कार्य करते हैं। इसलिए जितने भी नये कलाकार हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना हमारा फर्ज है।

Teri Qurbani || Hindi Lent Song || Namita Tirkey

7. Mere Khatir Yeshu Tune Lahu Baha Diya (मेरे खातिर तूने येसु लहू बहा दिया)

हो सकता है, आप लोगों ने इस गाने को पहले सुना होगा। मैंने पहले इसे नहीं सुना था। परंतु अच्छे गानों की खासियत होती है कि वह पहली ही बार में श्रोताओं को प्रभावित कर देती है। इस गाने ने पहली ही बार में मेरे मन को भा लिया। इसमें येसु मसीह के प्यार के बारे में बताया जा रहा है, उसने हमारे प्यार के लिए अपना लहू बहा दिया।
यदि आप लोगों ने पहले इसे नहीं सुना है तो अवश्य सुने। यह आपको भी काफी पसंद आयेगा।
और हाँ आप लोगो से छोटा सा अनुरोध है कि मेरे फेसबुक पेज को लाइक कर दें। (निरंतर अपडेट के पाने के लिए)। प्लीज अपने भाई के खातिर😌(Good Friday Songs Hindi)

"Mere khatir " | NEW HINDI GOOD FRIDAY SONG | Jacinth Moses K

8. Bojh Sabke Gunah Ka Uthakar (बोझ सबके गुनाह का उठाकर)

यह गीत आप लोगों में से कईयों का ऑल टाइम फेवरेट होगा। मुझे भी यह गीत अत्यंत पसंद है। Good Friday Songs में इसे न सम्मिलित किया जाये। यह तो हो ही नहीं सकता है। कई गानों में संगीत के साथ-साथ उसके भावों में भी गहराई होती है। यह गीत उन्हीं में से एक है।
हमारे पापों का बोझ प्रभु के लिए इतना भारी था, कि उन्हें अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। आज भी मनुष्य जाति निरंतर पापों में डूबी रहती है। गुड फाइडे के दिन हमें इस गाने को सुनकर प्रभु के तकलीफों को खुद में महसूस करना चाहिए। और स्वयं में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए।

𝐁𝐨𝐣𝐡 𝐒𝐚𝐛𝐤𝐞 𝐆𝐮𝐧𝐚𝐡 𝐊𝐚 𝐔𝐭𝐡𝐚𝐤𝐚𝐫 (बोझ सबके गुनाह का उठाकर)

9. Yeshu Ne Apna khoon Baha ke Mujhe Bacha Liya (येसु ने अपना खून बहा)

दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सब मेरे साथ बने हुए है। गुड फाइडे के इस खास अवसर पर इन गानों को सुनना न भूलें। मैं जब इन गानों की लिस्ट बना रहा हूँ, तो प्रत्येक गानों को 3 से 4 बार सुन रहा हूँ। और हर बार मुझे एक नया अहसास का अनुभव हो रहा है।

8 गानों को सुनने के बाद 9 वें नंबर पर आपके लिए एक और भावपूर्ण गाना “येसु ने अपना खून बहा कर मुझे बचा लिया” प्रस्तुत है। इन गानों की खासियत होती है कि इनकों जब भी सुना जाये। ये हमारे मन को भावों से भर देता है, और हमें प्रभु के बलिदान की स्मरण कराने लगता है।
आप भी इसे सुने और हमारे प्रभु के बलिदान को स्मरण करें। 15 Good Friday Hindi Songs

10. Pyare Masih | New Lent Song 2023 | प्‍यारे मसीह

दो ऐवरग्रीन गानों को सुनने के बाद 10 वें नंबर पर कुछ नया सुना जाये। आप लोगों का भी यही सोचना होगा। तो प्रस्तुत है 10 वें नंबर पर हमारी बहन साक्षी टोप्पो द्वारा गाया गया गीत “प्यारे मसीह”। (Pyare Masih)
जब मैं इसे लिख रहा हूँ, तो साथ ही साथ इसे सुन भी रहा हूँ। और मुझे यह इतना अच्छा लग रहा है कि मैं सुनने के साथ-साथ इसे गाने भी लग रहा हूँ। और मैं आप लोगों के लिए लिख नहीं पा रहा हूँ। 😂

Pyare Masih // Lent Special // Song by Sakshi Toppo

11. Jo Krus Pe Kurbaan Hai | जो क्रूस पे कुर्बान है

पहले मैंने सोचा था कि केवल 10 गानों को शामिल करूँगा। परंतु कुछ ऐसे गाने भी हैं, कि जिसे यदि शामिल न किया जाये तो यह लिस्ट अधूरा होगा। इसलिए मैं आप लोगों के लिए और 5 गानों को शामिल कर रहा हूँ।
तो चलिए 11 वें नंबर पर हम सब मिलकर सुनते हैं Jo Krus Pe Kurbaan hai

Jo Krus Pe Kurbaan Hai || Vijay Benedict || Jesus Music Video By Aakash

12. Tere Kroos Ki Kahani | New Hindi Good Friday Songs

दोस्तों मैंने Good Friday Hindi Song 2024 के लिस्ट को इस प्रकार बनाया है, कि इसमें पुराने एवं नये दोनों गानों का समावेश हो। इसलिए मैंने 12वें नंबर पर उस गाने को रखा हूँ, जो मात्र 5-6 दिन पहले रिलीज हुआ है।
तो आप लोग भी मेरे साथ सुने Tere Kroos Ki Kahani एक New Hindi Good Friday song.

| Lates Hindi Good Friday Song | Tere Kroos Ki Kahani |

13. Har Baar Baha Lahu Yeshu ka | हर बार बहा लहू येसु का

दोस्तों कहीं इतने गानों को सुनते -सुनते आप सभी उबने तो नहीं लगे। यदि ऐसा है तो एक बार में ही सारे गानों को सुनने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप मेरे वेबसाइट mereyeshu.com को याद रखें और दुबारा आकर आगे के गानों को सुनें।
तो हम सब आगे बढ़ते हुए एक गाना सुनते हैं हर बार बहा लहू येसु का। (Har Baar Baha Lahu Yeshu Ka)

Har Baar Baha Lahu || James Adukai || Crucifixion Song || Good Friday Song || Hindi Christian Song

14. Jo Krus Se Lahu Baha | जो क्रूस से लहू बहा

गानों के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए हम 14वें नंबर पर आते है। और सुनते हैं एक गाना Jo Krus Se Lahu Baha

दोस्तों गानों की यह सूची रैंकिंग को नहीं बताती है। सभी गाने अपने अपने आप में अलग है। इन्हें रैंकिंग में बांधकर इनका अपमान नहीं किया जा सकता। 15 Good Friday Hindi Songs

Jo Krus Se Lahu Baha Mere Liye With Subtitles(Hindi Christian Song)

15. Wo Lahoo Mujhko De Do | Good Friday Hindi song | Lent Song

अब हम सभी अंतिम पड़ाव में पहुँच चुके है। यह सही है कि मैंने कई गानों को इसमें शामिल नहीं किया है। मैं और भी गानों को शामिल करना चाहता था, परंतु समय की कमी के कारण मैं ऐसा करने में असमर्थ हूँ। मुझे पुण्य वृहस्पतिवार, गुड फ्राइडे, एवं ईस्टर के गानों को लिख कर चर्च को सौंपना है।
गानों की यह श्रंखला आगे भी जारी रहेगी। यदि आप सभी किसी गाने को इस श्रंखला में जोड़ना चाहते हैं, तो गाने के नाम के साथ अपना नाम भी कमेंट बाॅक्स में लिखें। मैं गानों के साथ आपके नाम को भी जोड़ूगा।


आपलोगों को मेरा यह 15 गानों का Hindi Good Friday Songs की सूची कैसी लगी, यदि कोई सुझाव है, तो उसके बारे में भी अवश्‍य लिखें। आप मुझे ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं, मेरा ईमेल आइडी है mereyeshu1@gmail.com
गुड फ्राइडे के पवित्र अवसर पर येसु मसीह का प्यार आप लोगों पर सदा बना रहे।
तो चलिए सुनते हैं अंतिम गाना “वो लहू”

Wo Lahoo Mujhko De Do | Ragini | Lyrical @alphaomegatelevision
Spread the love

Leave a Comment